कन्नौज। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में संगठन के अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पुनर्गठन कर घोषणा की। बैठक में उन्होंने पेट्रोल पंप डीलरों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे।
कन्नौज के पर्यटक आवास गृह में जिले के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक की गई। इस बैठक में अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने डीलरों की सर्व सहमति से जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने बताया संरक्षक मंडल में तिर्वा से विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ से सतीश चंद्र चतुर्वेदी और दिवाकर गुप्ता उर्फ देवू, गुरसहायगंज से इंद्रकुमार गुप्ता, कन्नौज से कश्मीर सिंह कटियार को संगठन का संरक्षक बनाया गया है तथा जिला महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता जेपी पेट्रोलियम अलीपुर जलेसर, जिला उपाध्याय राहुल श्वेता फीलिंग स्टेशन सिकंदरपुर व राजू भदौरिया, नरेंद्र राज किसान सेवा केंद्र तिर्वा और कन्हैयालाल गुप्ता सौरिख को बनाया गया है।
सचिव नदीम खान खोजीपुर किसान सेवा केंद्र एवं जिला कोषाध्यक्ष रफी अनवर सिद्दीकी फीलिंग स्टेशन समधन और जिला मीडिया प्रभारी राजीव गोयल तालग्राम फीलिंग स्टेशन को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित डीलरों को भरोसा दिलाया कि पेट्रोल पंप डीलर की समस्याओं को उत्तर प्रदेश डीलर एसोसिएशन की सहायता से सरकार तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर जिले के कई अन्य पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।