हरदोई। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन मताधिकार कर लोकतंत्र में भागीदारी निभाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईटीआई परिसर में गोष्ठी में कहा कि दिव्यांगजन से अपील की कि वह मतदान अवश्य करें। एक जनवरी 2024 को 18 साल आयु पूरी करने वाले दिव्यांग अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें। दिव्यांगजन के लिए मतदान केंद्रों पर मताधिकार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने मतदाता बनने के लिए ऐप, बेवसाइट और क्यूआर कोड के उपयोग का तरीका समझाया। नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक डॉ. नंद किशोर ने चुनाव देश के लोकतंत्र का पर्व है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने दिव्यांगजन को योजनाओं की जानकारी दी।