पंचायत चुनाव के तहत चौथे चरण में नौ व 10 अक्तूबर को हुए नामांकनों की
जांच बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों में की गई। एआरओ ने बताया
कि प्रथम दिन ऐसी कोई खामी नहीं मिली है। जहां कमियां मिलीं उनको प्रपत्र
पूरा करने के लिए गुरुवार दोपहर तक का समय दिया गया है।
चतुर्थ चरण में
जिला पंचायत सदस्य की 16 सीटों के लिए पहले दिन शाहाबाद में शाहाबाद प्रथम
सीट पर 26, द्वितीय पर 17,तृतीय पर 10, चतुर्थ पर 13 नामांकन हुए थे।
टोडरपुर में प्रथम पर 26, द्वितीय 11, तृतीय 16 एवं चतुर्थ पर 15 और भरखनी
प्रथम पर 19, द्वितीय पर 18, तृतीय पर 22 एवं चतुर्थ पर 14 नामांकन हुए
थे। पिहानी ब्लाक में प्रथम पर 13,
द्वितीय पर 10, तृतीय 19 एवं चतुर्थ पर
19 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। कुल 268 नामांकन हुए थे। दूसरे दिन 65
नामांकन हुए। इसके बाद दो दिन में कुल 333 नामांकन हुए। इन प्रपत्रों की
जांच कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों में हुई।
पहले दिन कोई भी पर्चा
निरस्त नहीं किया गया है। जिनके कागजों में कोई कमी थी उनको गुरुवार की
दोपहर तक मौका दिया गया है।
नाम वापसी कल
चतुर्थ चरण के
लिए 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने का
अवसर दिया जाएगा। दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया
जाएगा।
इन अधिकारियों को मिला दायित्व
विकास खंड स्तर
पर पार्टी रवानगी के पूर्व प्रपत्रों की बूथवार पैकिंग तथा एक नवंबर को
ब्लाक वार मतगणना कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी
गई है। चौथे चरण में पिहानी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ की जिम्मेदारी
जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह को दी गई है। भरखनी प्रथम,
द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ में सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला खाद्य एवं विपणन
अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।