फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले-शिक वे भूल गले मिल दी मुबारकबाद

Sat, 18 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के त्योहार पर आपसी गिले-शिकवे भूल लोग गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। नगर से लेकर गांव तक यह सिलसिला सारे दिन चलता रहा। शहर स्थित ईदगाह के बाहर सांसद नरेश अग्रवाल, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल समेत कई प्रमुख राजनैतिक दलों के लोगाें ने मुसलिम समाज के लोगोें से गले मिल ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


डीएम रमेश मिश्र, एसपी उमेश सिंह ईदगाह पर लोगों को ईद की बधाई दी। उधर, ईकी नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। शहर स्थित ईदगाह स्थल पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला आदि ने लोगों से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

शाहाबाद स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद सपा विधायक बाबू खां, चेयरमैन आसिफ खां बब्बू, सभासद लक्ष्मीकांत, आलोक पाठक आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। उधर, पिहानी स्थित ईदगाह के बाहर बसपा नेत्री मीना कुमारी, चेयरमैन डा. सईद खां, प्रदीप अवस्थी, शकील उर्फ धुन्नन, डा. साजिद अंसारी आदि ने लोगों को मुबारकबाद दी। मसजिद सैयदना फारुके आजम जामा मसजिद में ईल-उल-फितर की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


बाजार इस्लामगंज व ईदगाह मैदान में मेले लगे रहे। सपा विधायक श्यामप्रकाश, रविप्रकाश, धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा आदि के साथ क्षेत्रवासियों के बीच पहुंच कर गले मिलते हुए मुबारकबाद दी। संडीला में सपा विधायक कुंवर महावीर सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह आदि ने लोगों के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

बेनीगंज में पंचायत अध्यक्ष रूपेश अंजाना, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, डा. मेड़ीलाल आर्या, रामकुमार वर्मा, सभासद बद्री विशाल गुप्ता, सुरेंद्र सविता ने लोगों के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। बिलग्राम में एसडीएम पीपी तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी, विधायक बृजेश वर्मा, राजेश यादव, राजारमन गुप्ता आदि ने मुबारकबाद दी।

मल्लावां ईदगाह के बाहर बसपा विधायक बृजेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, राजेश पाठक, चेयरमैन अनुराग मिश्रा आदि ने गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। माधौगंज में बसपा विधायक बृजेश वर्मा, चेयरमैन अनुराग मिश्रा, मोहम्मद नसीम आदि ने मुबारकबाद दी।

सांडी में ईदगाह के बाहर रामजी गुप्ता ने हलवा बंटवाया। शशि भूषण शोले, अजय वर्मा, मोहम्मद सईद मंसूरी, साजिद मंसूरी, अजाम मंसूरी आदि ने गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। उध्ार, सूबे के मत्स्य विकास निगम के चेयरमैन डा. राजपाल कश्यप लखनऊ से संडीला होते हुए बघौली स्थित सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के आवास पर पहुंचे और उन्हें गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें