फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों के सामने दुरुस्त दिखे पोषण केंद्र

Thu, 18 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पोषण एवं पुनर्वास योजना के तहत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बुधवार को यूनाइटेड किंगडम के सांसद व राज्य पोषण टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया। पोषण केंद्र की सारी व्यवस्था चौकस दिखी। रखरखाव के साथ ही इलाज के लिए डाक्टर और अन्य स्टाफ भी मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन


यूनाइटेड किंगडम के सांसद वीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम सदस्यों ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और पोषण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। बाल विभाग में संचालित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र व्यवस्थाएं चौकस मिलीं। जहां आम दिनों में दवाएं तक बच्चों को नहीं मिलती थी वहीं आज बच्चों के बेड के पास सीरप भी रखे थे। महिलाओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी। बच्चों के लिए खिलौने भी उपलब्ध थे।

एमपी वीरेंद्र शर्मा ने पोषण केंद्र में भर्ती नीलम से बच्चे की जानकारी ली। उसने बताया कि उसने एक बच्ची की शादी कर दी है। निरीक्षण के दौरान इंग्लैंड से आई लूसी, हीना, रिचर्ट ने भी पोषण केंद्र की व्यवस्था देखी। इस मौके पर केंद्रीय राज्य पोषण और राज्य पोषण मिशन के अधिकारी के अलावा सीएमओ डा. अशोक श्रीवास्तव, सीएमएस डा. आरके मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें