फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भड़के, प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसा विकास खंड के पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों को सपा के एक मंत्री द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले में वह एसपी से बात करने की बात कही।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सुरसा विकास खंड के ग्राम अंर्धरा के पूर्व प्रधान रघुवीर यादव की 17 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उनके बेटे मिस्टर यादव ने ग्राम प्रधान अजीत सिंह, उनके भाई आदित्य सिंह, रफी निवासी अंधर्रा, राजकुमार व नेकराम निवासी अंटवा के विरुद्ध गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पर घटना के बाद अभी तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जिस पर गुरुवार को पूर्व प्रधान के पुत्र मिस्टर यादव सहित ग्रामीण भारी संख्या में डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे और उन लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से मिलकर सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि रघुवीर चुनाव की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते उनकी हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि आरोपी अजीत सिंह का भाई आदित्य सिंह गैर जनपद निवासी प्रदेश के राज्य मंत्री से जुड़े हैं, जिससे राज्यमंत्री की ओर से हरदोई पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।

वह आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वह सुरसा के बीडीओ पर भी नाजायज दबाव बना रहे और उस पर प्रधान को कत्ल के दिन अपने आफिस में बैठा दिखाने का दबाव बना रहे है। आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव से अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व रघुवीर सिंह के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें