फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मिला युवक का शव

Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में फसल की रखवाली के लिए गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जरूरी नमूने जुटाए। परिजनों ने फिलहाल घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

शंकरपुर निवासी शोभित मिश्रा (24) खेती करता था। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर उसका खेत है। शोभित खेत में तैयार हो रही गेहूं की फसल की रखवाली के लिए रोज रात में खेत चला जाता था। खेत में ही पड़ी झोपड़ी में रुक जाता था। रविवार को रात आठ बजे घर से खाना खाकर शोभित खेत गया था।
सोमवार की सुबह सात बजे तक शोभित वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे फोन किया। कोई जवाब न मिलने पर परिजन उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे। खेत से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक ग्रामीण के खेत में शोभित का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुबह साढ़े चार बजे के बाद हुई शोभित की मौत
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रविवार रात लगभग डेढ़ बजे कुछ किसानों ने शोभित को मवेशी भगाते हुए देखा था। अपने खेत की रखवाली कर रहे हरीकृष्ण को भी वह सुबह लगभग साढ़े तीन बजे मिला था। हरिकृष्ण के मुताबिक शोभित ने अपने खेत में लगे सबमर्सिबल पंप के पास आग जलाई थी। कुछ देर आग के पास बैठने के बाद वह तकरीबन साढ़े चार बजे खेत से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें