फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने खोया मंडी में मारा छापा

Wed, 08 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
खोया मंडी में जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाकर बालामऊ में खोया मंडी सहित खाद्य दुकानों पर छापेमारी की। खोया में मिलावट की आशंका पर टीम ने नमूना लिया और परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम बालामऊ के खोया मंडी पहुंची। यहां पर खोया की जांच की। जांच में गया प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद, झब्बू लाल पुत्र पूरन, आनंद प्रकाश पुत्र शिवराम के खोया में मिलावट की आशंका पर टीम ने खोया का नमूना लिया। इसके बाद टीम के सदस्य बालामऊ बाजार व कसबे में मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने राहुल गुप्ता पुत्र रामसेवक के यहां से नमकीन, अमरीश कुमार पुत्र सत्यनारायण व घनश्याम गुप्ता की दुकान से बेसन का नमूना लिया।

अभिहित अधिकारी ने बताया कि  खाद्य विभाग का अभियान होली तक जारी रहेगा। उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा, विवेक कुमार, अनुराधा कुशवाहा, घनश्याम वर्मा, अरविंद प्रजापति व रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें