फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करें पालन, हादसों से बचें: एआरटीओ

विज्ञापन
बीएसए ऑफिस के पास बाइक चालक को फूल देकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक करते एआरटीओ दीपक कुम? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं रोडवेज बस स्टॉप पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। एआरटीओ दीपक शाह ने अफसरों के साथ शहर में प्रमुख मार्गों पर नियम तोड़ने वालों को फूल दिए और उन्हें नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एआरटीओ दीपक शाह ने किया। डॉ. अभिमन्यु चौधरी, डॉ. विपिन बहादुर, रामनरेश वर्मा ने 100 वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव, गोपाल नारायण मिश्रा, आलौकिक मिश्रा मौजूद रहे। वाहनों चालकों व स्वामियों को जागरुकता संबंधी पंफ्लेट व पोस्टर वितरित किए गए। रोडवेज बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
लोगों को नियम बताए गए और पूरे कागज लेकर चलने, कार चलाते वक्त सीट बेल्ट व बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाने की अपील की गई। उधर एआरटीओ दीपक शाह ने बीएसए ऑफिस मार्ग समेत शहर के अन्य मार्गों पर अभियान चलाकर बिना सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को जागरूक किया। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हादसों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। इस मौके पर अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक जावेद, शैलेंद्र कुमार, कार्तिकेय गौतम व विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें