फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानें यातायात के नियम : डीएम

विज्ञापन
लखनऊ चुंगी पर बाइक सवार को हेलमेट देते डीएम पुलकित खरे और एसपी आलोक प्रियदर्शी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार को यातायात माह की शुरुआत के मौके पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। यातायात नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है।
विज्ञापन

लखनऊ चुंगी पर आयोजित गोष्ठी में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। नशे की हालत में कोई भी वाहन न चलाए। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि स्वयं सुरक्षित चलने के साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखें। वाहन धीमी गति से चलाने और रात में डिपर का प्रयोग करने की नसीहत भी एसपी ने दी। इस मौके पर जागरुकता रैली को भी डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी दिए। हेलमेट मेले का उद्घाटन भी डीएम ने किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेेट गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी विजय राना, यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार व एनसीसी स्काउट के छात्र भी मौजूद रहे।
हर कोई हो जागरूक तो बन जाए बात
हरदोई। शुक्रवार से यातायात माह की शुरूआत हो गई। एक माह तक लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। खास बात ये है कि शुक्रवार को जब डीएम और एसपी यातायात माह की शुरुआत कर रहे थे तो अलग-अलग मार्गों पर लोग इसे धता बता रहे थे। हकीकत ये है कि जब तक हर व्यक्ति खुद जागरूक नहीं होगा तब तक न तो हादसों पर रोक लगेगी और न ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम होगी।
विज्ञापन

जागरुकता को इस भाव से लेना चाहिए कि हर व्यक्ति के साथ कई और लोग भी जुड़े होते हैं। यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएं काफी हद तक कम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई इसे अपना देश के प्रति कर्तव्य मानते हुए नियम का पालन करे तो बहुत बड़ा बदलाव आ जाएगा।
दीपक शाह - उपसंभागीय परिवहन अधिकारी
दोपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। हेलमेट जरूर लगाएं। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब दुर्घटना में हेलमेट न लगाए होने के कारण जान गई है। चौपहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इसे अपनी जिम्मेदारी समझे तो बदलाव लाना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

कमलेश कुमार - यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें