फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम मेंं शुक्रवार को भी बदलाव नजर नहीं आया। पूरे दिन लोग शीत लहर से परेशान रहे। सर्द हवाओं ने लोगों को घर में कैद कर दिया। पूरे दिन गलन व सर्दी के कारण लोग कांपते रहे। शनिवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। अभी शीतलहर से राहत मिलने की उमींद नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भी कोहरे से हुई। इससे वाहन चालकों को समस्या हुई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा। पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके साथ ही दो किमी की रफ्तार से उत्तर-पुरवा हवा चलती रही। सुबह आर्द्रता 94 प्रतिशत और शाम को 83 प्रतिशत रही। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार और शुक्रवार के कार्य में कोई विशेष अंतर नहीं आया। वेधशाला प्रभारी के अनुसार शनिवार की सुबह आसमान में कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें