उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सुरसा
ब्लाक इकाई की बैठक में टीचरों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया
गया साथ ही टीचरों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उनके निदान का आश्वासन
दिया।
संघ की ब्लाक इकाई सुरसा की बैठक बीआरसी केंद्र फर्दापुर में
ब्लाक अध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें टीचरों की समस्याओं
पर विचार किया गया और ब्लाक के टीचरों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं, जिसे
ब्लाक अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए उनके निदान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में नए मेन्यू में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा
कि टीचरों का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान
करें। यह वर्ष शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा, इसलिए सभी
टीचर विद्यालयोें में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर कर मिसाल कायम करें।
उन्होंने
टीचरों को भरोसा दिया कि उनके हितों की हर संभव रक्षा की जाएगी। संघ उनके
सुख-दुख में हमेशा साथ है। कहा कि उनकी समस्याओं को निदान ब्लाक स्तर से
लेकर प्रदेश स्तर तक कराया जाएगा। सभी टीचर एकजुट होकर संघ को और मजबूती
प्रदान करें, ताकि टीचरों की मांगों को प्रदेश सरकार से पूरा कराया जा सके।
इस मौके पर मंत्री तारक चंद्र, मंडलीय संयुक्त मंत्री आदित्य शर्मा, महेश
श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश, मंजू वर्मा, सुशील शर्मा, बृजेश
सिंह, अशोक
कुमार आदि मौजूद थे।