फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फ्लू ने दिखाई ‘आंख’, हर रोज 60 परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बदलते मौसम के बीच आई फ्लू ने जिले को आंखें दिखाना शुरू कर दी हैं। औसतन हर रोज आइ फ्लू के 60 मरीज मेडिकल कालेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के नेत्र व शल्य कक्ष की ओपीडी में इन दिनों आंख के मरीजों की संख्या बड़ी हुई है। अधिकतर मरीज आंखों में दर्द, खुजली होना, आंखों का लाल होना आदि से परेशान हैं। जिम्मेदारों का कहना कि आई फ्लू की बीमारी चल रही है, जो कि इन्हीं बरसात के दिनों में फैलती है। इस बीमारी में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस बीमारी से बचने के लिए बचाव करना बहुत ही जरूरी है।

नेत्र परीक्षण अधिकारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया बरसात के दिनों में आई फ्लू के मरीज आते हैं। वही इन दिनों आना शुरू हो गए हैं। ओपीडी में रोजाना 60 आई फ्लू के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
केस एक
कोतवाली शहर के मोहल्ला आशा नगर निवासी रोहित ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आंख की बीमारी से परेशान हैं। पहले एक आंख में दर्द हुआ। फिर आंख लाल पड़ गई और खुजली होने लगी। डॉक्टर से परामर्श लिया तो कुछ राहत मिली लेकिन इसी बीच अब दूसरी आंख में भी इसका संक्रमण फैलने लगा है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



केस दो
सांडी थाना क्षेत्र के दिलशाद इराकी ने बताया कि उन्हें भी एक आंख में संक्रमण हुआ है। इसकी वजह से आंख दर्द खुजली व आंख की लालिमा से परेशान है। इसका इलाज चल रहा है। अब उन्हें काफी राहत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें