फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केजीबीवी में 33 मानकों से तय होगी विद्यालय की रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) के मानकों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी एआरपी को निर्देशित किया गया है। एआरपी विद्यालयों की जांच कर मानकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी से विद्यालयों की रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 100- 100 बालिकाओं को आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए 33 मानक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालयों में सारे मानक पूरे हैं कि नहीं, इसके लिए सभी विद्यालयों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के 746 विद्यालयों का एआरपी के माध्यम से मानकों की जांच कराने के लिए कहा गया है। इनमें जनपद के 20 विद्यालय भी शामिल हैं। विद्यालयों में पुस्तकालय, रंगाई-पुताई, चहारदीवारी व गेट, गार्ड रूम, होमगार्ड व पीआरडी की तैनाती, सबमर्सिबल के क्रियाशील होने, पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, हैंडपंप, सोलर पैनल, स्थायी बिजली कनेक्शन, इनंवर्टर, जनरेटर, सीसी कैमरे, बायोमीट्रिक, टीवी, फर्नीचर, पंखे, कूलर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी मानकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उसी के आधार पर विद्यालय का मूल्यांकन होगा। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि विद्यालयों के मानकों का स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें