फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कम रोजगार सृजन की स्थिति पर पांच कार्यक्रम अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 05 Mar 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कार्यक्रम अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

- श्रम रोजगार उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत मानव दिवस सृजन के दिए आदेश
- भरावन, कछौना, अहिरोरी, टोडरपुर और शाहाबाद में नहीं पूरा हो सका लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पांच ब्लॉकों में लक्ष्य के अनुसार मनरेगा में मानव दिवस सृजन नहीं हो सका। इस पर कार्यक्रम अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। श्रम रोजागर उपायुक्त ने कार्यक्रम अधिकारियों से कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में श्रम बजट के अनुसार निर्धारित मानव दिवस सृजित किए जाएं। चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
मनरेगा में जॉब कार्डधारकों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त कराने के लिए गांवों में ही रोजगार सृजन की व्यवस्था दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विकास खंड भरावन में 57 प्रतिशत, कछौना में 77 प्रतिशत, अहिरोरी में 79.6 प्रतिशत, टोडरपुर में 86.5 प्रतिशत और शाहाबाद में 87.4 प्रतिशत ही लक्ष्य के सापेक्ष रोजगार सृजन किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सृजन में राज्य औसत 103 प्रतिशत और जनपद का औसत 98.21 प्रतिशत है। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने इन पांच ब्लॉकों के कार्यक्रम अधिकारियों से कहा है कि वह अपने ब्लॉक के लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत पूर्ति कराएं, ताकि रोजगार सृजन में जनपद की स्थिति में सुधार आ सके। कहा है कि कार्यक्रम अधिकारियों की लापरवाही से रोजगार सृजन के साथ जनपद की शासन स्तर पर छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने अन्य ब्लॉकों के कार्यक्रम अधिकारियों से कहा है कि वह भी लक्ष्य अनुसार रोजगार सृजन सुनिश्चित कराएं, ताकि श्रम बजट के अनुसार जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें