फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त तेवर दिखाए हैं। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की गंज जलालबाद के चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में स्थित मकानों के साथ ही चोर दुकानों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार रात हुई शराब की दुकानों में चोरी के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था।
चोरी की वारदातों पर एसपी राजेश द्विवेदी ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की गंज जलालाबाद चौकी के प्रभारी योगेंद्र सिंह, कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव के साथ ही सिपाहियों दिनेश कुमार, सुनील कुमार और धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मसले पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


... तो पड़ोसी जिले के अपराधी दे रहे वारदात को अंजाम
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी ने मल्लावां कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्र्रांच, सर्विलांस टीम को भी लगाया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस अगले कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंच जाएगी। पुलिस को घटनाओं सें जुड़े अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पड़ोसी जिले के अपराधी मल्लावां क्षेत्र में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें