पाली (हरदोई)। पाली-शाहाबाद मार्ग पर सड़क किनारे ट्रैैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार भाजपा के जिला महामंत्री सहित पांच लोग घायल हो गए।
भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत मूल रूप से पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बबक्करपुर निवासी हैं। वह शाहाबाद में ननिहाल में रहते हैं। शनिवार शाम सतेंद्र अपने साथियों, धीरू, पप्पू, छोटे आदि के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं की फसल देखने बबक्करपुर जा रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद-पाली मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में भाजपा के जिला महामंत्री और उनके साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।