फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग से पांच झोपड़ी जलीं, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। बिनैका माफी गांव में शुक्रवार आग लगने से पांच झोपड़ी जल गईं, अंदर रखा अनाज भी राख हो गया। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिनैका माफी गावं में करीब 11 बजे रामबाबू के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने नत्थू, शिवपाल, रमाकांत और राम सुशील के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

500 मीटर की दूरी पर खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू कर पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नत्थू का गेंहू, भूसा जल गया और एक पड़िया भी झुलस गई। रामबाबू, शिवपाल व रमाकांत का भूसा जल कर राख हो गया। इसके अलावा राम सुशील की गुमटी के ऊपर रखा छप्पर जल गया। उपनिरीक्षक शिवशंकर मिश्रा ने बताया है कि क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें