फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की कटौती ने फिर किया बेहाल

Sat, 06 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने वैसे ही हाल बेहाल कर रखा है, वहीं बीते दो दिन से शहर में हो रही अघोषित कटौती और सितम ढा रही है। गुरुवार को दिन में दो घंटे की अघोषित कटौती हुई थी, तो शुक्रवार को भी दो घंटे की अतिरिक्त कटौती से लगातार पांच घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग गर्मी में परेशान नजर आए।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने लोगों को एक बार फिर से बेहाल कर रखा है। शहर में वैसे तो सुबह पांच से आठ बजे, दिन में 10 बजे से एक बजे तक तथा शाम को चार से सात बजे तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं, पर गुरुवार को दिन में 10 बजे कटौती होने के बाद एक बजे आपूर्ति और कुछ देर बार फिर दो घंटे की अघोषित कटौती हो गई और शाम को भी रोस्टिंग की गई।

इसी प्रकार शुक्रवार को भी दिन में 10 बजे बिजली कटौती होने के बाद दो घंटे की अघोषित कटौती हुई, जिससे लगातार पांच घंटे तक शहरवासियों को आपूर्ति नहीं मिली। ऐसे में घरों में कामकाज से लेकर दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें