फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गृहमंत्री अमित शाह के संसद में कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया। आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर धरना देते हुए कार्यकर्ताओं से निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि कांग्रेस संविधान का सम्मान करती है। डा. आंबेडकर ने संविधान बनाकर देश के हर नागरिक को उसका अधिकार दिलाया। भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जमील अहमद अंसारी, विनीत वर्मा, निर्भान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें