फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समुदाय की उपेक्षा कर रही है केंद्र सरकार

Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। मत्स्य निगम के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के सपनों को सच करते हुए गरीबों, असहायों एवं युवाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। दावा किया कि विधानसभा चुनावों में सपा सफलता हासिल कर फिर सरकार बनाएगी। केंद्र सरकार पर मछुआ समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में निगम अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया गया। पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सिंचाई, दवाई, पढ़ाई की सुविधा मुफ्त करने के साथ ही शहरों से लेकर गांवों तक बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्थाओं को मजबूत किया। गरीबों, किसानों एवं असहायों के लिए लोहिया आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी दी गई।

आगरा एक्सप्रेस वे और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन सहित तमाम बड़ी योजनाएं सरकार की उपलब्धियां हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने विपक्षी दल चुनावी चेहरा तय करने में घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर मछुआ समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया।

कहा कि मछुआ समुदाय के तहत आने वाले कश्यप, निषाद, मांझी आदि जातियों को अनुसूचित जाति के तौर पर न लिया जाना और केंद्र की आवास योजनाओं को बंद कर दिया जाना साबित करता है केंद्र मछुआ समुदाय विरोधी है। जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मछुआ समुदाय के लोगों को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। इस मौके पर सपा नेता अलंकार सिंह, अतुल शुक्ला, जितेंद्र वर्मा जीतू आदि मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शुरू होने जा रही साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें