फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रत्याशी के भाई पर फायरिंग

Wed, 25 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिमौर में गोली चलने से निवर्तमान प्रधान/प्रत्याशी का भाई घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में दूसरे प्रत्याशी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनैतिक रंजिश के कारण घटना को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी महफूज अहमद निवर्तमान प्रधान है और प्रत्याशी है। उनका गांव में ही कारखाना है। सोमवार/मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे उनके भाई नन्हें मियां (28) पर कारखाना जाते समय हमलावरों ने फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ में लगकर दूसरी ओर निकल गई। वह घायल होकर वही गिर पड़े। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे।

पहले नन्हें को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महफूज़ अहमद ने  पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव निवासी कासिम जो प्रधान पद के प्रत्याशी है अपने समर्थक शकील , नफीस, अरविंद और तीन अज्ञात लोगों के साथ सामने आ गए। शकील व कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली भाई नन्हें को जा लगी। शोर होने पर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें