फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: जमीनी रंजिश में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शनिवार को उसने हरपालपुर कोतवाली समाधान दिवस में तहरीर दी थी। इसमें चकबंदी लेखपाल जगदीश अपने साथी लेखपाल के साथ बिना पुलिस टीम के ही गांव में पैमाइश के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में शनिवार को बिना पुलिस के ही जमीनी विवाद के मामले का समाधान करने पहुंची राजस्व टीम की मौजूदगी में जमकर फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र स्व. भगवान दयाल का गांव के ही रामनिवास के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। घायल सुनील के भाई अनिल के मुताबिक, रामनिवास उसके करीब 15 बीघा जमीन कई वर्षों से जबरदस्ती कब्जा किए हुए हैं।
इसे लेकर वह थाने से पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से फरियाद कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को उसने हरपालपुर कोतवाली समाधान दिवस में तहरीर दी थी। इसमें चकबंदी लेखपाल जगदीश अपने साथी लेखपाल के साथ बिना पुलिस टीम के ही गांव में पैमाइश के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ विवाद बढ़ गया, जिसके बाद जमकर फायरिंग हुई। इसमें सुनील कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें