फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से फायर करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सर में रविवार देर शाम फसल की रखवाली कर रहे किसान पर युवक ने फायर कर दिया। किसान की चीख सुनकर आसपास मौजूद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बिल्सर निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र श्यामबाबू सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात नौ बजे वह खेत पर मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था। इस बीच गांव निवासी विजय प्रताप सिंह तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर आया और अकारण गाली-गलौज करने लगा।
विरोध पर विजय ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। राघवेंद्र नीचे बैठ गया। इस पर वह बाल-बाल बच गया। आरोपी ने दूसरा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन तमंचे में कारतूस फंस गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके साथी फरार हो गए। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें