फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि विवाद और वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर कस्बा के मोहल्ला सिंहनगर में शनिवार देर रात वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आमने-सामने आ गए। भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला तूल पकड़ गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के मकानों के बाहर पहुंचकर हवाई फायरिंग की। घटना का पता चलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने स्थिति संभाली। दोनों पक्षों के मकानों के पास पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन

सवायजपुर कस्बे में शनिवार देर रात अचानक कई राउंड फायरिंग हो गई। इस कारण दहशत फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अभी एक स्थान पर जांच कर रही थी कि दूसरे गुट के मकान के पास फायरिंग की आवाज आ गई। वहां भी पुलिस जांच के लिए पहुंची। रविवार सुबह सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे।
पुलिस ने मामले पर कोई अधिकृत बयान नहीं दिया लेकिन अनौपचारिक बातचीत में भूमि विवाद और वर्चस्व को लेकर घटना होने की बात बताई है। घटना में शामिल रहे एक पक्ष की ओर से फायरिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। दूसरे गुट के शख्स का मोबाइल स्विच ऑफ है। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें