फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग, गृहस्थी

Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। खाना बनाते समय गैस लीकेज से आग से नकदी समेत गृहस्थी राख हो गई। स्थानीय नागरिकों व फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय गृह स्वामी भी झुलस गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह स्टेशन रोड पर कछौना पूर्वी बाजार मोहल्ले में लालजी के घर में खाना बन रहा था। तभी रसोई में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लाल जी, सुनील, राजू सोनी, रितु आदि परिवार के सभी लोग इसी मकान में रहते थे।

देखते ही देखते आग ने लाल जी के घर के अतिरिक्त राजू के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े, जेवर व नकदी समेत लाखाें का सामान जलकर राख हो गया। लगभग एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लालजी भी आग की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन


लेखपाल आदित्य ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। स्थानीय कोतवाल आरके सिंह मय फोर्स के मौके पर डटे रहे। गृहस्वामी लाल जी व राजू के अनुसार लगभग पांच लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें