फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में दो झोपड़ियों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में थाने से कुछ दूरी पर स्थित यूनुस के घर के छप्पर में गुरुवार को अज्ञात कारण से आग लग गई।
विज्ञापन

घटना के वक्त झोपड़ी में कोई नहीं था। इधर, तेज हवा के चलते आग फैल गई। आग ने पास ही स्थित प्रेम प्रकाश की झोपड़ी को जद में ले लिया। प्रेम प्रकाश व आस पास के लोगों ने निजी संसाधनों से लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग से प्रेम प्रकाश के यहां गृहस्थी का सामान जल चुका था। प्रेम प्रकाश ने 20 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें