हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी के पास स्थित फुटवियर की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने आग लगने से तकरीबन दो लाख के नुकसान होने की बात कही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी निसार अहमद की बिलग्राम चुंगी के पास कब्रिस्तान के बाहर फुटवियर की दुकान है। बुधवार रात लगभग 7:30 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान में आग लग गई।
पास ही स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक के सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचे। इस बीच पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आ बुझाई। दुकानदार निसार अहमद के मुताबिक दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। आग लगने की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है।