फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Apr 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता का शव संदिग्ध हालात में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह से अनजान हैं।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव निवासी अनिल (50) खेती करते थे। उनके बड़े पुत्र धीरज की 24 अप्रैल को शादी होनी है। शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। अनिल भी बेटे की शादी को लेकर खासा उत्साहित था। सोमवार रात अनिल का शव गांव में एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

राहगीरों ने शव देखकर जानकारी परिजनों को दी। बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि परिजन घटना की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें