फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू विवाद में झोंका फायर, साली की मौत और पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। पत्नी को बचाने आई साली पर भी दो फायर किए। साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निजामपुर निवासी नसीरुद्दीन का निकाह गांव की ही यासमीन बेगम (32) के साथ हुआ था। आठ माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। यासमीन का मायका गांव में ही है। विवाद के बाद से यासमीन मायके में रह रही है। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब यासमीन बड़ी बहन सहर बानो (35) के साथ गांव से 100 मीटर दूर स्थित बाग में आम तोड़ने के लिए गई थी।
इसी दौरान नसरुद्दीन वहां पहुंच गया और घरेलू विवाद का उलाहना देते हुए तमंचे से यासमीन पर फायर कर दिया। कोख में गोली लगने से यासमीन वहीं गिर गई, तो सहर बानो उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान नसीरुद्दीन ने तमंचे से दो गोली सहर बानो को भी मार दी। सीने और हाथ में गोली लगने से सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नसीरुद्दीन मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई। यासमीन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। यासमीन के पिता मेहंदी की ओर से नसीरुद्दीन, इसके भाई समयुद्दीन और मुन्ना और उनके पिता बद्दल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें