फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मां को बचाने में बेटा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव में शनिवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मां को आग की लपटों से घिरा देख बचाने दौड़ा उसका बेटा भी झुलस गया। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुरसेली गांव निवासी राजकुमार कानपुर में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी और दो लड़के रहते हैं। शीला (45) शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बनाने जा रही थीं। पुत्र टिंकू पाल (22) ने बताया कि मां ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया तो सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और उनके कपड़ों में भी आग लग ली। खुद को आग से घिरा देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगीं। उनकी चीख सुनकर वह लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
मां-बेटे की आवाज सुनकर घर के बाहर मौजूद दूसरा बेटा सचिन और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन फानन आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह मां-बेटे को बचाया। इसके बाद दोनों को तत्काल हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। एक ही परिवार के मां-बेटे के झुलसने से परिजन परेशान हो गए। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें