फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धोखाधड़ी में छह नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनजीओ संचालक से 65 हजार रुपये की ठगी का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 65 हजार रुपये ठगने वाले छह नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनका खाता खुलवा कर उसका दुरुपयोग भी किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अयारी गांव निवासी अरविंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह अनंत जीवन की आशा सामाजिक ट्रस्ट के नाम से एनजीओ चलाते हैं। लखनऊ जनपद के कमता चिनहट निवासी बबलू गुप्ता, अशोक निषाद, प्रदीप कश्यप समेत अली, गौतम चौधरी, इमरान और दो अज्ञात आरोपियों ने उनके एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने सिक्योरिटी के नाम पर उनसे 65 हजार रुपये जाम करवा लिए। आरोपियों ने उनका खाता एक्सिस बैंक में खुलवा दिया। खाते से जुड़ी सिम और आईडी पासवर्ड उनसे ले लिया। दावा है आरोपियों ने उनके खाते का दुरुपयोग किया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि छह नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें