फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बरखेरा निवासी रामश्री ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उनके बेटे कुलदीप की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी किरन से हुई थी। आरोप है कि किरन और उसके परिजन कुलदीप पर गुरुग्राम में जाकर रोजगार करने का दबाव बनाते थे। कुलदीप के इन्कार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि बीती 26 जनवरी को पत्नी किरन, साले संदीप और प्रदीप, सास लक्ष्मी, ससुर सुरेंद्र और परिवार की ही रेखा, कुलदीप पर दबाव बनाकर अपने साथ गुरुग्राम ले गए। पांच फरवरी को आरोपी उनके बेटे का शव लेकर गांव आए। बताया कि कुलदीप ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें