फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ममरखापुर निवासी तनिषा कश्यप ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उनकी शादी बीती 20 फरवरी को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रजलालपुरवा निवासी प्रमोद कश्यप से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि रविवार को दोपहर एक बजे ससुरालीजनों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति प्रमोद कश्यप, देवर गोलू, ससुर सीताराम और सास सीतारानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें