फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लखनऊ की एक गैस एजेंसी संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। रसोई सिलिंडर की कालाबाजारी में लखनऊ के माल कस्बा की एक गैस एजेंसी संचालक समेत तीन के विरुद्ध कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्ति विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही 45 सिलिंडर भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन




टीम ने 13 मार्च को अवैध रूप से गैस सिलिंडरों की बिक्री करते नगर में डिलीवरी वाहन चालक को पकड़ा था। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि 13 मार्च को ब्लॉक संडीला के पास से जनपद लखनऊ के कस्बा माल की गैस एजेंसी की तरफ अवैध रूप से घरेलू सिलिंडरों की बिक्री पकड़ी थी। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई की थी।



पूर्ति निरीक्षक ने संडीला कोतवाली में जनपद लखनऊ के कस्बा माल के उमरावल की माही गैस एजेंसी के संचालक अतुल शुक्ला, चालक हरीश और नीरज पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि टीम ने एचपी के 28 भरे, इंडेन के 17 खाली सिलिंडर कब्जे में लिए हैं। एजेंसी संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाए थे। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें