फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बहनों को बहला कर ले जाने वाले तीन आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकलीं दो चचेरी बहनें लापता हो गईं। पुलिस ने बहनों को ले जाने वाले तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि 13 वर्षीय उनकी पुत्री और भतीजी कोतवाली क्षेत्र एक विद्यालय में पढ़ती हैं। दोनों कक्षा आठ की छात्राएं हैं। एक दिसंबर को दोनों एक साथ विद्यालय गईं थीं। दोपहर के समय दोनों घर वापस नहीं आईं। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता ने दुर्जनपुरवा निवासी रामरहीस, सोनू और कृष्णा पर पुत्री और भतीजी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों किशोरी और आरोपियों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें