फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होमगार्ड से ठगी करने वाले पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एएसपी पूर्वी के बंगले पर तैनात होमगार्ड के साथ 25 नवंबर को ठगी हो गई। मामले में बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। होगमार्ड का पहले मोबाइल गायब हुआ। फिर उनके खाते से 43,929 रुपये निकल गए।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कोठिला गांव निवासी शिव कुमार होमगार्ड हैं। इन दिनों उनकी तैनाती एएसपी पूर्वी के बंगले पर हैं। शिव कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि 25 नवंबर की सुबह चार बजे वह ड्यूटी पर थे। उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। फिर वह शौच करने के लिए चले गए। वापस आने पर मोबाइल मौके पर नहीं मिला। उन्होंने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। उसमें 43,929 रुपये खाते से निकलने की जानकारी मिली। उन्हें बैंक अधिकारी से जानकारी मिली कि योगेंद्र प्रताप के खाते पर रुपये ट्रांसफर हुए हैं। बैंक से योगेंद्र का नंबर लिया और उसे फोन किया। योगेंद्र ने रुपये खाते में आने की बात स्वीकार की। उसने रुपये वापस करने की बात भी कही थी, लेकिन उसने अबतक रुपये वापस नहीं किए। उनका मोबाइल भी अबतक उन्हें नहीं मिला है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें