हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के दानियालगंज के डुडैला में विवाहिता के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के इंदुली निवासी छुटक्के ने बताया कि बहन विमला (30) की शादी छह साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के डुडैला निवासी अंकित पाल के साथ की थी। बताया कि ससुरालीजन दहेज के लिए विमला को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति अंकित, ससुर शिव मंगल, सास, नंद बिट्टो उर्फ संध्या, देवर छोटेपाल, जेठ अनूप पाल और जेठानी कीर्ति दहेज के लिए परेशान करते थे।
बीती 26 नवंबर को विमला ने प्रताड़ित किए जाने की बात भाई छुटक्के को फोन पर बताई थी। 27 नवंबर को विमला ने खुदकुशी कर ली। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि पति, सास और ससुर समेत सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।