फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेगमगंज निवासी मुनेश्वर ने बताया कि बेटी पूजा की शादी बघौली थाना क्षेत्र के गोड़ाधार निवासी अमित के साथ 13 अप्रैल को की थी। दावा है कि शादी में लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के एक माह तक सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि इसके बाद दामाद अमित, उसके पिता प्रहलाद, परिवार की गुड्डी, वीरेंद्र, विक्की और बेबी दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ माह बाद इसकी जानकारी पूजा ने पिता मुनेश्वर को दी। मुनेश्वर बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे तो बेटी बिलखकर रोने लगी। इस पर वह उसे अपने साथ घर ले आए। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें