फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध खनन और जानलेवा हमले में 14 नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। न्यायालय के आदेश पर 14 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबरन खनन करने, विरोध करने पर फायरिंग कर जान लेवा हमला करने और पांच हजार रुपये लूटने के आरोप में अरवल थाने में मामला दर्ज हुआ है।अरवल थाना क्षेत्र के पूराअत्ता निवासी मनफूल सिंह ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें बताया था कि 11 जून 2025 को शंकरपुरी निवासी सुधीर कुमार उर्फ बबलू, वेद प्रकाश, सुनील, राजू, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, बड़े भइया, छोटे भइया, पिंटू, पप्पू, चंदन और गांव के ही 25 अज्ञात लोगों ने उनके खेत से 200 ट्रॉली मिट्टी का खनन कर लिया। इसके शिकायत उसने थाने में दी। आरोप है कि इसी रजिश में 27 सितंबर 2025 को आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था।
गाली गलौज करते हुए आरोपी सुधीर कुमार उर्फ बबलू, वेद प्रकाश, सुनील कुमार ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान राजू और वीरेंद्र कुमार ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने खेत में खड़े सीमेंट के 25 खंभे तोड़कर लोहे के तार काट दिए। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें