फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वरिष्ठ पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने में 12 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वरिष्ठ और मान्यता प्राप्त पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के कोयलबाग कॉलोनी निवासी कलीमउल्ला फारूकी वरिष्ठ पत्रकार हैं। पुलिस में की शिकायत में उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम नेता ओवैसी के भाषण जिसमें कहा गया था कि यूपी में अब्दुल दरी बिछाता है का जवाब दिया था। शालीन शब्दों में दिए गए जवाब पर पाली के मोहल्ला मलकाना निवासी मोनिस ने अभद्र टिप्पणी की, धमकाया भी।
इसके बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के शादाब अली, गुन्ना खान, शादाब खान, आफताब बेग, मोहम्मद शादाब खान, उबैस अंसारी, शादाब अली, शहनाज, जाबिर खान और इलियास खान ने अभद्र टिप्पणियां कर सोशल मीडिया पर भी धमकी भरे शब्दों में पोस्ट की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सभी 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें