fouurner Tourism covers a face to protect themselves from heavy smog and air pollution while manning the traffic in New Delhi on thursday. Amar ujala photo by G. pal
गोपामऊ नगर पंचायत ईओ श्वेता सिंह ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग की जांच को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक क्लीनिक में चिकित्सक बिना मास्क मरीजों की जांच करते मिले। क्लीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं मिला। इस पर टीम ने चिकित्सक से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
ईओ ने पुलिस चौकी से लेकर बस स्टॉप तक लोगों को नियमों के अनुपालन के लिए जागरूक किया। ईओ ने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने को कहा। अभियान के दौरान किराना स्टोर, मिठाई की दुकानों पर नियमों का अनुपालन होता नहीं मिला।
जिस पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बस स्टॉप स्थित एक क्लीनिक पर लापरवाही बरत रहे चिकित्सक से भी जुर्माना वसूल किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के लिपिक मोबीन खान, मनूदेव, आकाश, बब्लू व लईक अंसारी आदि मौजूद रहे।