फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र को खोजने की मां ने लगाई गुहार

Mon, 16 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देने गए छात्र के गायब होने के पांच दिन बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम भदेउना निवासी रानी सिंह पत्नी लक्ष्मी नारायन सिंह ने रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र दिया, जिसमें बताया कि उसका बड़ा पुत्र दीपू उर्फ जय सिंह 10 मार्च को ग्राम झहौना थाना लोनार के निरमान सिंह उमावि में हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन


रात में वहां रिश्तेदारी में ठहर कर 11 मार्च को परीक्षा में शामिल होकर पेपर दिया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस बाबत उसने 13 मार्च को लोनार व बेहटा गोकुल थाने में तहरीर दी और रिश्तेदारी में पुत्र की खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने एसपी से पुत्र की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें