संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां में मामूली विवाद के दौरान मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक ने गोली मारे जाने का आरोप लगाया, लेकिन चिकित्सक ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी शिवराम राठौर (22)गांव में ही एक स्थान पर खेल जा रहे ताश देखने के लिए गया था। यहां मौजूद शिवशरन ने उससे पानी लाने को कहा। शिवराम ने पानी लाकर शिवशरन को दे दिया। शिवशरन ने पानी पिया और इसके बाद कुछ पानी बच गया। यह पानी शिवराम ने पी लिया। इसी बात पर शिवशरन और शिवराम के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों अपने घर चले गए। कुछ देर बाद शिवशरन गांव के ही गोलू और गोविंद के पुत्र के साथ शिवराम के घर पहुंच गया। शिवराम की पिटाई कर दी। शिवराम को जिला अस्पताल लाया गया। शिवराम का आरोप है कि उस पर फायरिंग की गई, लेकिन चिकित्सक ने बताया कि धारदार हथियार की चोट है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शिवराम की तहरीर पर शिवशरन और गोलू समेत तीन लोगों पर रिपेार्ट दर्ज की गई है।