फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर की स्कूटी को अपनी बता महिला ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई शहर में घंटाघर मार्ग पर मंगलवार को एक बैंक के बाहर खड़ी कैशियर की स्कूटी को अपना बता महिला ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागजात चेक किए तो स्कूटी कैशियर की निकली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी युवक घंटाघर मार्ग स्थित एक बैंक में कैशियर है। मंगलवार को उसकी स्कूटी बैंक के बाहर खड़ी थी। दोपहर में मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रिचा त्रिपाठी एक युवक के साथ बैंक पहुंची। रिचा स्कूटी का लॉक खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहीं थीं। बैंक कर्मियों ने उन्हें देख कैशियर को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे कैशियर ने कारण पूछा तो महिला ने स्कूटी अपनी बताई। कहा कि पांच सितंबर को उसकी स्कूटी चोरी हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजात चेक किए तो स्कूटी कैशियर के नाम निकली। पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर शांत कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि स्कूटी का रंग एक होने से महिला को धोखा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें