फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी ने महिला पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़, मचा हड़कंप

Mon, 02 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां के मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जा रही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को महिला सिपाही ने रोक दिया। इस पर खफा प्रत्याशी ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद होता देख मौके पर पहुंचे  एसओ का प्रत्याशी ने मोबाइल छीन कर पटक दिया। पुलिस के प्रत्याशी और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया जिस पर उसने थाने में हंगामा किया। मामला बढ़ता देख थाना इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


हरियावां ब्लाक की चल रही मतगणना के दौरान रविवार की शाम का हरियावंा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मीना वर्मा मतगणना स्थल के अंदर जा रही थीं। गेट पर लगी महिला पुलिस कर्मी ने उनकी तलाशी ली। उनके पास मोबाइल मिला। जिस पर महिला पुलिस कर्मी ने मोबाइल ले जाने से मना कर दिया।

इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जिला पंचायत प्रत्याशी मीना वर्मा ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बीच थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया। जिस पर उनका भी प्रत्याशी के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


महिला प्रत्याशी ने उनका मोबाइल छीन कर पटक दिया। जिस पर पुलिस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और उसके पुत्र को अपने साथ थाने ले गई। जहां पर जिला पंचायत सदस्य ने हंगामा किया। उसने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। घटना से क्षेत्र में हंगामा मच गया। थाने में विवाद को लेकर पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लगे हुए थे। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया और दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें