फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेल जन संवाद में यात्रियों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
फोटो 51- रेल जन संवाद कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारी व यात्री। रेलवे   
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर सुझाव मांगे गए। संवाद के दौरान पेयजल, दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों की समयबद्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और शिकायतों के निस्तारण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। यात्रियों ने स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, नियमित सूचना प्रसारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव साझा किए। संवाद का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को समझकर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाना और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करना रहा। इस मौके पर सीएमआई अंबुज मिश्रा सहित रेलवे कर्मचारी व तमाम यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें