फोटो 41: गुलाब चंद्र। स्रोत : आर्काइव
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने सदर एसडीएम रहे मयंक कुंडू के मुरादाबाद स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहे पद पर पीसीएस अधिकारी गुलाब चंद्र द्वितीय को तैनाती दी है। गुलाब चंद्र अभी तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम का कार्यभार देख रहे थे। उनकी सदर एडीएम पद पर तैनाती से डीएम ने शाहाबाद के एसडीएम न्यायिक अंकित तिवारी को इस पद के साथ ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की भी जिम्मेदारी सौंपी है। (संवाद)