फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी से संक्रमण की आशंका

Sun, 26 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में गंदगी की भरमार है। वार्डों और अन्य भवनों के पीछे खाली जगहों में घास उगी है और नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। परिसर में भी गंदगी पसरी रहती है। उपचिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने ही गंदा पानी भरा रहता है। गंदगी पसरी होने से मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 40 सफाई कर्मियों का स्टाफ है इसके बावजूद अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी रहती है। अस्पताल में घुसते ही दाहिनी ओर टायलेट बना है। इसे देखने से लगता है कि महीनों से यहां सफाई ही नहीं हुई है। एक्स-रे रूम के सामने कूड़ा जमा है। इमरजेंसी वार्ड के सामने भी गंदगी जमा रहती है। परिसर में बने कर्मचारी आवासों का गंदा पानी भी इमरजेंसी वार्ड के सामने भरा रहता है।

कूड़ा और जल भराव के कारण उठने वाली दुर्गंध से मरीज और तीमारदार परेशान रहते हैं। इमरजेंसी वार्ड के पीछे नाली में भी गंदगी बजबजा रही है। इस नाली की महीनों से सफाई नहीं कराई गई। एसीएमओ कार्यालय के सामने की नाली चोक होने से गंदा पानी बाहर भरा रहता है। इससे यहां आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। मर्चरी के पास भी गंदगी जमा रहती है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक और टीबी वार्ड के पीछे खाली जगह में बड़ी-बड़ी घास उगी है। इसी तरह कई अन्य वार्डों के पीछे भी गंदगी जमा है। इस संबंध में सीएमएस आरके मिश्र का कहना है कि सफाई कर्मियों का पर्याप्त स्टाफ है। अस्पताल परिसर और वार्डों में नियमित रूप से सफाई कराई जाती है। अगर कहीं गंदगी है तो उसे दिखवाकर सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें