फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को गोलियों से भूना, फिर खुद को मारी गोली

Tue, 01 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
खुद को गोली मारने के बाद पड़ा घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ईसेपुर गांव मे सोमवार शाम पैतृक संपत्ति के बंटवारे के  विवाद में युवक ने अपने पिता को तमंचे से ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने दरोगा एवं दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


 ईसेपुर गांव निवासी किसान पुत्तूलाल यादव (65) के तीन पुत्रों में बड़े बेटे सरोज की पत्नी अनीता ग्राम प्रधान है। दूसरे बेटा संदीप उर्फ  रारा और तीसरा पुत्र नीरज भी खेती करते हैं। प्रधानी चुनाव जीतने के बाद कुछ दिन तक संदीप ही प्रधान प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाता रहा।

करीब छह माह पहले तीनों भाइयों में बंटवारा हो गया। बंटवारे के दौरान हुए मारपीट में पुत्तूलाल और ग्राम प्रधान अनीता का हाथ टूट गया। इसके बाद प्रधान अनीता अपने मायके ग्राम नौमलिकपुर बिलग्राम में रहने लगी, जबकि पुत्तूलाल अपनी बेटी के घर फर्रुखाबाद चले गए।
विज्ञापन


इस बीच कर्ज अदायगी के लिए पुत्तूलाल ने किसी ने अपनी जमीन बेचने का सौदा कर लिया। संदीप इसके खिलाफ था। वह बंटवारे से पहले जमीन बेचने का विरोध करने लगा। सोमवार को पुत्तूलाल घर पहुंचे। तभी संदीप उर्फ रारा आया। जमीन को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ।

आरोप है कि गुस्साए संदीप ने तमंचे से पिता की कोख में तीन गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता के दम तोड़ने पर संदीप उर्फ रारा (35) ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राजीव मल्होत्रा मयफोर्स मौके पर पहुंचे। विवाद की जानकारी होने के बाद भी त्वरित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में दरोगा केपी सिंह, सिपाही दिनेश कुमार व केके यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें